Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के भाग्य में चमकेगा सूरज, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal: आज बुधवार है और कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है.आज का दिन शुभता और सौभाग्य का प्रतीक है. आज छठ पूजा का दूसरा दिन भी है, जिसे संयम और श्रद्धा से मनाया जाता है. दिन की शुरुआत सुकर्मा योग से हो रही है, जो सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, इसके बाद 11 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इस समय का उपयोग सकारात्मक कार्यों और नए आरंभ के लिए अच्छा माना जाता है.

रात में 3 बजकर 31 मिनट पर शुक्र का धनु राशि में प्रवेश होने से कई राशि वाले जातकों के जीवन में शुभ परिवर्तन आएंगे, खासकर धन और प्रेम संबंधों में वृद्धि के योग बन रहे हैं

मेष राशि:

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे. घर के बुजुर्गों की सलाह से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी. यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय की गलतियों को सुधारने का है. आप मजबूती से नई शुरुआत करेंगे और सफलता मिलेगी. सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं.

वृष राशि:

आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा. आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन मेहनत से किस्मत का साथ भी मिलेगा. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छा समय है. रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि:

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. कारोबार में बारीकियों को समझना जरूरी है. किसी अनुभवी की सलाह लें. प्रतिस्पर्धा का असर आपके काम पर पड़ सकता है, लेकिन हिम्मत से काम लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

कर्क राशि:

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. काम में पूरी ऊर्जा लगाएंगे तो परेशानी हल हो जाएगी. घर में नवीनीकरण या रखरखाव का काम कर रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखें. बच्चों की सफलता से घर में खुशियां आएंगी. बच्चों के करियर के लिए किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं.

सिंह राशि:

आज भाग्य आपका साथ देगा. बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे होंगे और भविष्य की योजनाएं सफल होंगी. दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. खासतौर पर कपड़ा व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपकी सराहना होगी.

कन्या राशि:

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा. बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक मामलों में न होने दें. रिश्तेदारों के साथ सौम्यता से पेश आएं. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा.

तुला राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा. दिनचर्या में बदलाव करेंगे जो फायदेमंद रहेगा. पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. सम्मान बढ़ेगा. आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. पिता से स्वास्थ्य के लिए सलाह मिलेगी.

वृश्चिक राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा. घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे खुशनुमा माहौल बनेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से जान-पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है. स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

धनु राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े रुके काम हल हो सकते हैं. आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा. घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं.

मकर राशि:

आज का दिन बेहतरीन रहेगा. पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी. समाज में आपकी छवि सुधरेगी. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. आज कुछ नया सीख सकते हैं जो भविष्य में फायदेमंद होगा. व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे.

कुंभ राशि:

आज अपने कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है. करियर और पढ़ाई से जुड़ी रुकावटें दूर होंगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा.

मीन राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा. अति आत्मविश्वासी होने से बचें और घर-परिवार की समस्याओं को आपस में सुलझाएं. कोई नई तकनीक सीख सकते हैं जो भविष्य में काम आएगी. प्राइवेट जॉब करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *