रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी छह महीने तक अथवा जनगणना का कार्य पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार जयसवार द्वारा आदेश जारी किया गया है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्य की निरंतरता और सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए इसमें संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य पूर्ण होने तक वर्तमान पदस्थापना पर बनाए रखने का प्रयास किया जाए।
सरकार के इस निर्देश का उद्देश्य जनगणना 2027 से जुड़े कार्यों को प्रभावित होने से बचाना और निर्धारित समय-सीमा में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया पूरी कराना है।
Author: Deepak Mittal










