छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह 2026: 36 विभूतियों और संस्थाओं को मिलेगा राज्य सम्मान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के नाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव 2026 के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं, समाजसेवियों, साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों, खिलाड़ियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्य अलंकरण समारोह के लिए जारी सूची में कुल 36 सम्मान शामिल हैं।

जारी सूची के अनुसार, आदिवासी सामाजिक चेतना एवं उत्थान के क्षेत्र में शहीद वीरनारायण सिंह स्मृति सम्मान के लिए श्री डुमन लाल ध्रुव (धमतरी) का नाम शामिल है। यति यतनलाल अहिंसा एवं गौरक्षा सम्मान विश्व गीता धेनू गोविन्द पक्षी सेवा धाम, कुम्हारी को दिया जाएगा। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधूर सम्मान सुश्री संजू देवी (कोरबा) तथा महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान श्री टोमन कुमार (बालोद) को प्रदान किया जाएगा।

देखें लिस्ट 👇👇👇👇

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह – 2026

महिला उत्थान के क्षेत्र में मिनीमाता सम्मान आस्था सेवा संस्थान, गरियाबंद (सुश्री लता नेताम) को दिया जाएगा। सामाजिक चेतना एवं दलित उत्थान के लिए गुरु घासीदास सम्मान श्री सुखचंद भास्कर (कबीरधाम) को मिलेगा। वहीं सहकारिता के क्षेत्र में ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार प्राथमिक कुडुक मछुवा सहकारी समिति मर्यादित, चित्रकोट (बस्तर) को प्रदान किया जाएगा।

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में हबीब तनवीर सम्मान डॉ. पुरुषोत्तम अनंत, पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान डॉ. बिहारीलाल साहू, चक्रधर सम्मान डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति तथा दाऊ मंदराजी सम्मान श्रीमती रेखा जलक्षत्री को दिया जाएगा।

पत्रकारिता के क्षेत्र में चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के तहत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार अंग्रेजी मीडिया के लिए श्री शिशिर रॉय चौधरी को प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा कृषि, मत्स्य पालन, आयुर्वेद चिकित्सा, संस्कृत भाषा, श्रम, अपराध अनुसंधान, सिनेमा, छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पंथी नृत्य, लोक संगीत, साहित्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन और सामाजिक समानता जैसे क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं संस्थाओं को भी राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य अलंकरण समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य, सामाजिक सेवा और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *