चक्रवात ‘अर्नब’ की ओर से मचाई गई तबाही के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक और खतरनाक तूफान ‘मुरासू’ मंडराने लगा है। IMD के मुताबिक, गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदल चुका है और ये 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा।
लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की है, जबकि निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









