उतई। सेलूद से जामगांव की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित बजरंग चौक के फोटो स्टूडियो एवं अपने अखबार के आफिस में कार्य कर रहे पत्रकार किशन हिरवानी पर दो हमलावरों ने क्रिकेट बैट से हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले में हिरवानी के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद साहू समाज के तहसील मीडिया प्रभारी हिरवानी को पास ही मौजूद निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
इस घटना की रिपोर्ट मिलते ही उतई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस की ओर से कहा गया कि, आसपास के सीसी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही हमलावरों का पता चल जाएगा।
Author: Deepak Mittal









