भूमि धारकों एवं किसानों के राजस्व संबंधी कार्यो का त्वरित निराकरण करें- राजस्व मंत्री  वर्मा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भूमि धारकों एवं किसानों के राजस्व संबंधी कार्यो का त्वरित निराकरण करें। किसानों के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व संबंधी कार्यो में अनावश्यक विलम्ब न हो, सभी कार्य समय पर एवं नियमानुसार सम्पन्न करें।

उक्त निर्देश प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करणसिह वर्मा ने आज शाजापुर में कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुई राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व महाअभियान 2.0 के कार्यो की समीक्षा करते हुए दिए। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, विधायक श्री अरूण भीमावद, श्री अशोक नायक, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि निरस्त हुए नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा करें। राजस्व महाअभियान में किसानों के भूमि संबंधी कार्य प्राथमिकता के साथ निराकृत करें।

किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, प्रकरणों का निराकरण इस तरह से हो जिससे कि किसान संतुष्ट हो और उसे अपील करने की आवश्यकता न पड़े। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी कार्य प्रणाली एवं व्यवस्थाओं में सुधार लाएं और किसानों के हित में नियमानुसार कार्य करें।

उन्होंने कहा कि किसी भी राजस्व अधिकारी की शिकायते नहीं मिलनी चाहिए, शिकायत मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिले में राजस्व अभियान के अंतर्गत संपादित कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के दौरान किसानों के अधिक से अधिक प्रकरण निराकृत किये जाएंगे।

बैठक के पश्चात प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा कलेक्टर परिसर में पौधा रोपण भी किया गया

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *