साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्या..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर  एस.एस. दुबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में मटियारी तहसील से पहुंचे सालिकराम सूर्यवंशी ने राजस्व अभिलेख में नाम सुधरवाने आवेदन दिया।

संयुक्त कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर के वार्ड नम्बर 52 लिंगियाडीह निवासी मो. इसराजू ने अपनी पोती समायरा परवीन को आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल लिंगियाडीह में प्रवेश दिलवाने गुहार लगाई।

इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। दयालबंद निवासी  नम्रता राज ने पति द्वारा बेदखल करने संबंधी आवेदन दिया। लिमतरा के बैजनाथ राठौर सहित अन्य ग्रामीणों ने कृषि यंत्र के आवागमन रास्ते के संबंध में आवेदन लिया। उन्होंने बताया कि हमारे गांव से भारतमाला एनएच 130 ए सड़क का निर्माण चल रहा है.

जिससे हमारे गांव की 1500 एकड़ जमीन 2 भागों में विभाजित हो गई है। खेतों में कृषि कार्य हेतु कृषि यंत्र एक तरफ से दूसरे तरफ आने-जाने का मार्ग बंद हो गया है।

इस सड़क पर अंडरब्रिज तो बन रहा है पर उसकी उंचाई कम है जिससे कृषि यंत्र बिलकुल भी पार नहीं हो सकता है। इस मामले को नेशनल हाईवे के अधिकारियों को साैंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शाला प्रबंधक समिति लिमतरी के उपाध्यक्ष श्विनाद कौशिक ने स्कूल के खेल मैदान समतलीकरण के लिए आवेदन दिया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *