मदकू में नशामुक्ति हेतु शपथ कार्यक्रम एवं नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-सामाजिक न्याय एवं  अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू में संकल्प एवं शपथ कार्यक्रम तथा जिला स्तरीय अंडर 14, 17,19 वर्ष खिलाड़ियों का नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल मैदान में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  विधायक बिल्हा  एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं अध्यक्षता प्रभारी सरपंच मदकू बिमला साहू रहे।

सर्वप्रथम नेटबॉल के खिलाड़ियों से विधायक कौशिक ने परिचय प्राप्त किया । ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।


अंडर 14, 17, 19 वर्ग के खिलाड़ियों के बीच नेटबॉल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स टीचर निर्मल जांगड़े के मार्गदर्शन में कराया गया। 

तत्पश्चात विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र प्रसंग पर आधारित नशा विरोधी देशव्यापी सामुहिक शपथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों,पालकों एवं शिक्षकों को संकल्प एवं शपथ दिलाया गया।उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि नशा से परिवार एवं समाज बर्बाद हो जाता है। देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए आज हम नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत एक जुट होकर स्वयं प्रतिज्ञा करें एवं समुदाय,परिवार,मित्र को प्रेरित कर नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान दे।


धरमलाल कौशिक द्वारा गुलमोहर का पौधारोपण खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में सहायक जिला परियोजना अधिकारी मुंगेली अजय नाथ, जिला परियोजना समन्वयक मुंगेली ओमप्रकाश कौशिक, उपसरपंच बिमला साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि एवं युवा नेता मनीष साहू, वरिष्ठ नागरिक कल्याण राजपूत, प्रभारी प्राचार्य शंकरलाल साहू ,प्रधानपाठक अनिल कुमार सिंह सहित व्याख्याता, पालक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विरेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *