छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज, ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट का है।
बताया जा रहा कि आमाघाट के नदी किनारे करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस झारखंड के एक आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि यह जमीन किसकी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जमीन सरकारी बताई जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241635
Total views : 8290321