मंजू ,दीपिका एवम् भारती साहू उत्कृष्ट शिक्षक रत्न अवार्ड 2024 से किए  गए सम्मानित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गुरु मां मिनीमाता पुण्यतिथि के स्मृति में दिनांक 11–08–2024 को भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा गोंडवाना भवन धमतरी में मुख्य अतिथि श्रीमती मीना भारद्वाज आदर्श शिक्षिका रायपुर, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती सुशीला देवी वाल्मीकि महा संरक्षक भारतीय दलित साहित्य अकादमी धमतरी ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती राजकुमारी साहू रायपुर ,श्रीमती ईश्वरी देवांगन  दुर्ग, श्रीमती रंभा देवी जोशी  बस्तर के आतिथ्य में अवार्ड 2024 का राज्य अलंकरण साहू समाज की बेटियां श्रीमती मंजू साहू, श्रीमती भारती साहू एवं श्रीमती दीपिका साहू को उत्कृष्ट शिक्षक रत्न अवार्ड  2024 से सम्मानित किया गया।

ज्ञात होगी श्रीमती मंजू साहू   सहायक शिक्षक शासकीय  नवीन प्राथमिक शाला उमरपोटी दुर्ग, श्रीमती दीपिका साहू  प्रधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला कुडकानार बस्तर एवम् श्रीमती भारती साहू  प्राधानाध्यापक शासकीय प्राथमिक शाला  कोरकोटी धनोरा  में पदस्थ है ।


आप तीनों अपने-अपने विद्यालय   क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित सेवा एवं उत्कृष्ट कर्तव्य निर्वहन के माध्यम से विद्यालय, विद्यार्थी एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु विशिष्ट दक्षता का परिचय देते हुए राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनुकरणीय योगदान का उदाहरण प्रस्तुत किया है ।

तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपके अभिनव  प्रयोग ,नवाचार एवं प्रेरक कार्यों के लिए के लिए उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड 2024 से  विभूषित किया गया है।


साहू समाज की तीनों बेटियों को भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा गोंडवाना भवन धमतरी में सम्मानित किए जाने पर साहू समाज के  प्रांताध्यक्ष टहल सिंह साहू, प्रांतीय उपाध्यक्ष  भुनेश्वर साहू ,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू कार्यकारी प्रांताध्यक्ष डॉ नारायण साहू प्रांतीय सहसंयोजक अशोक साहू , प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन साहू , प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ संयोजक पवन साहू रायपुर,संभागीय संयोजक उत्तम साहू, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ,महामंत्री बसंत साहू ,सह सचिव विजय साहू, वरिष्ठ सलाह का निर्मल साहू ,जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू ,नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, टीमन लाल साहू,श्रीमती शारदा साहू, श्रीमती अंजू साहू ,श्रीमती कल्पना साहू एवं अन्य स्वजाति बंधु भगिनियों ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के कामना की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *