Instagram पर डाली 11वीं की छात्रा की अश्लील फोटो:मां ने देखा तो उड़े होश, सच्चाई पता चलने पर परिजनों ने दर्ज कराई FIR

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई1छात्रा की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड।
दुर्ग जिले में अज्ञात आरोपी ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जब उस फोटो को छात्रा की मां ने देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने बेटी से पूछा, तो उसने पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद मामले की शिकायत जामुल थाने में दर्ज कराई गई है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की किसी ने इंस्टाग्राम से फोटो निकाली। इसके बाद उसे एडिट कर फोटो न्यूज बनाई। इसके बाद उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करके वायरल कर दिया। इधर जब घरवालों ने बेटी की ऐसी तस्वीर देखी, तो घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बेटी को बुलाया, तो उसने कुछ भी जानकारी होने से मना किया। काफी दबाव और प्यार से पूछने के बाद भी बेटी ने जब कुछ नहीं बताया, तो घर वालों को फोटो पर शक हुआ। छात्रा की मां ने जब उस फोटो को गौर से देखा तो पता चला कि जिस न्यूड बॉडी को छात्रा के चेहरे के साथ लगाया गया है, वो उसका है ही नहीं।

इसके बाद परिजन जामुल थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत दर्ज कराई। जामुल पुलिस ने अज्ञात आरोपी खिलाफ धारा 509(ख), 67(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ये पता लगाएगी की वो फोटो किस आईपी एड्रेस से अपलोड की गई है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *