पार्टी में मेरा इतना वजन, कोई नजर अंदाज नहीं कर सकता, कुमारी सैलजा ने फिर ठोकी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में गुटबाजी लगातार सामने आई है। एक बार फिर मतदान से पहले दिग्गज कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने अपने बयान से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी है। कुमारी सैलजा ने कहा कि, मैं सीनियर नेता हूं। मेरा वजन इतना है कि कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। अगर कांग्रेस जीतती है तो मुख्मयंत्री का चयन पार्टी हाईकमान करेगा। लेकिन मुझे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं दूसरी तरफ सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव आलाकमान करेगा।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुमारी सैलजा और उपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों ही सीएम पद के दावेदार हैं। कुमारी सैलजा काफी टाइम से सीएम पद की दावेदारी कर रही है इसके चलते पार्टी में मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थी। गलत टिकट वितरण और पार्टी में उपेक्षा के चलते कुछ दिनों तक चुनाव प्रचार से दूरी भी बना रखी थी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद वह एक लंबे अरसे के बाद पार्टी मंच पर नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम अलग किए थे।

वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हुआ प्रियंका गांधी भूपेंद्र हुड्डा की पीठ थाप थपाकर गए हैं। कुमारी सैलजा ने बताया कि नई दिल्ली में राहुल गांधी से उनकी मुलाकात हुई थी साथ ही उन्होंने अशोक तंवर कांग्रेस में घर वापसी की बात बता दी थी। मेरा वजन इतना है कि शीर्ष पद के लिए सबसे आगे माना जा सकता है। मीडिया को लगता है कि जो व्यक्ति 10 साल मुख्यमंत्री रह गया उससे बड़ा कोई नेता नहीं है। प्रदेश में 2005 तक भजनलाल थे, तब भी मीडिया को उनसे बड़ा कोई नेता नहीं दिखता था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *