रायपुर 14 मई 2025. रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में जमीन दलाल और राजस्व अधिकारियो की मिलीभगत ने किसान परिवार की जमीन और नींद-चैन छीन लिया है। अधिकारियो और जमीन दलाल के संगठित गिरोह से परेशान पीड़ित ने डीजीपी को शिकायत भेज न्याय माँगा है। तिल्दा निवासी केशव वैषणव ने पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायत में कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार और पटवारी की शिकायत की है।
जिसके अनुसार केशव वैष्णव की तिल्दा में खसरा क्रमांक 577/2 जमीन है जिस पर भूमाफिया राजकुमार भिखावानी ने कब्ज़ा करते हुए जमीन को बेच दिया है। राजू भिख्वानी ने पीड़ित की जमीन से सटे कृषि भूमि को खरीद कर उसकी 12 हजार वर्गफीट जमीन को कब्ज़ा कर प्लॉटिंग बेच दिया। भूमाफिया के दबंगई से परेशां पीडित साल 2022 से लगातार क़ानूनी लड़ाई लड़ रहा है, पर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
भूमाफिया पर अधिकारी मेहरबान-
भूमाफिया राजकुमार भिख्वानी से राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन में बैठे अधिकारियो से मजबूत गठजोड़ बताया जाता है। राजू को तिल्दा के तसहीलदार ज्योति मासियारे, एसडीएम प्रकाश टंडन का साथ मिला। जिसके चलते कोर्ट के आदेशों प[ार अपराध दर्ज होने के बाद भी कड़ी कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस ने अपराध दर्ज किया पर गिरफ्तारी नहीं की।
डीजीपी को भेजे शिकायत में केशव ने रायपुर के तत्कालीन कलेक्टर नरेंद्र भूरे, मौजूदा कलेक्टर गौरव सिंह, एसडीएम प्रकाश टंडन, आशुतोष देवांगन, एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौड़, तत्कालीन तहसीलदार सरिता मढ़रिया, ज्योति मासियारे, पटवारी शंकर वर्मा, रंजन सिन्हा, और तिल्दा के थानाप्रभारियों की शिकायत किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181943
Total views : 8213992