जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने के मामले में लैलूंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरखोरिया निवासी पुष्पा यादव (35) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परिवार द्वारा वर्षों से कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की जाती रही है। आरोप है कि दोपहर करीब 2 बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एक राय होकर खेत में जबरन जोताई और धान की बुआई करने लगे।

विरोध करने पर आरोपित प्रार्थिया के घर और आंगन में घुस गए तथा छप्पर और घरेलू सामान में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त केटा वाहन तथा मारपीट में इस्तेमाल डंडा जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment