कलेक्टर लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

  • कलेक्टर लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण …
  • जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विटल पुराने धान जप्त
  • धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश

21/11/2024, महासमुन्द खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

बुधवार 20.11.2024 को कलेक्टर- विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंर्तराजीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे।

बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों के अनिवार्य रुप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है। कलेक्टर , लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनो के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है।

जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केन्द्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुन्द को दिये गये है।CG News: बिटकॉइन स्कैम मामले में प्रदेश में सियासी बवाल, सीएम साय के मीडिया सलाहकार ने पूर्व सीएम बघेल पर साधा निशाना


संकलनकर्ता – प्रभात मोहंती

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *