बिग ब्रेकिंग : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, हमले में 32 लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिग ब्रेकिंग : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों ने पैसेंजर वैन पर बरसाईं गोलियां, हमले में 32 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस टेररिस्ट अटैक में 32 लोगों की मौत हो गई है. ये हमला खैबर पख्तूनख्वा के डाउन कुर्रम इलाके में एक पैसेंजर वैन पर हुआ है.हमले में एक पुलिस अधिकारी और महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 32 लोगों की मौत हुई है. पैसेंजर वैन जैसे ही लोअर कुर्रम के ओचुट काली और मंदुरी के पास से गुजरी, वहां पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने वैन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. पैसेंजर वैन पाराचिनार से पेशावर जा रही थी.

पाकिस्तान की समाचार एजेंसी डॉन के मुताबिक तहसील मुख्यालय अस्पताल अलीजई के अधिकारी डॉ. ग़यूर हुसैन ने हमले की पुष्टि की है.वहीं, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

उधर, पीपीपी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि निर्दोष यात्रियों पर हमला करना कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य है. पार्टी ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही ये मांग की गई है कि घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए.रंजेश सिंह की पहल से राज्यपाल ने लिया अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार पर संज्ञान..

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *