Bandipora Encounter: सेना और पुलिस ने क्यों शुरू किया ज्वाइंट ऑपरेशन? सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bandipora Encounter: जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच भारतीय सेना और पुलिस ने गुरुवार (7 नवंबर) को बारामुल्ला जिले के सोपोर इलाके के पानीपुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया. जहां तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना ने बताया कि चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. फिलहाल, ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर 07 नवंबर 24 को पानीपुरा, सोपोर, बारामूला में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. अलर्ट सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. हमारे सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की. अभी ऑपरेशन जारी रहने के कारण 2-3 आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है.

जम्मू-कश्मीर में तेजी से बढ़ी आतंकी गतिविधि 

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसमें सुरक्षा बल उनके साथ मुठभेड़ में शामिल हैं. इधर, सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. बता दें कि, ये मुठभेड़ बुधवार को उस समय शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

आतंकी के पास से बरामद हुए हथियार

इस सफलतापू्र्वक ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, दो हथगोले और चार एके राइफल मैगजीन बरामद की गईं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *