आरंग भाजपा कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग । भाजपा आरंग विधानसभा परिवार द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह आज सांस्कृतिक भवन, पंचमुखी महादेव रोड पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,समेत भाजपा के प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आयोजन की पूरी जिम्मेदारी संभाली और इसे ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सभी तैयारियों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने दीपावली मिलन समारोह को समाज में समरसता, भाईचारा और संगठन के विस्तार का प्रतीक बताया।उन्होंने इसी मंच से नए सब्जी बाजार बनाने बातें कही। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया और इसे आरंग के इतिहास में एक यादगार आयोजन बताया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने भाषण में आरंग के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने इस आयोजन को “भाजपा परिवार की एकता और मजबूती का प्रतीक” कहा।मंत्री टंकराम वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के सामने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दीप प्रज्वलन और कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसने इसे और भी खास बना दिया। क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के इस आयोजन को सराहा और दीपावली के इस अवसर पर सह प्रभारी डेनिश चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा, रानी पटेल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता चन्द्राकर,प्रहलाद रजक,शम्भू गुप्ता मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, कृष्णा वर्मा, नंद कुमार साहू, शोभाराम यादव,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष फनेद्र वर्मा एवं मण्डल महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।WAO! गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन, 7 स्टार होटल की सभी सुविधाओं से लैस, ट्रैक पर उतरने को तैयार है.जानिए कब उतरेगी ट्रैक पर

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *