बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अंतर्गत सुशासन टोकरी देकर बालिकाओं को सम्मानित किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव के समाधान शिविर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत क्षेत्र की मेधावी बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा सुपोषण टोकरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 12वीं की टॉपर ईशा साहू, सुमन जांगड़े और हेमलता साहू तथा 10वीं की टॉपर भावना साहू, अंजली राजपूत और पूजा निषाद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी रेखा दुआ, सुपरवाइजर बिंदु सिंह,नगर पंचायत सरगांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी, सतरूपा, महेशिया, अहिल्या, नसीमा, जीनत, अंजूला, सुषमा सहित समस्त सरगांव सेक्टर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने सभी सम्मानित बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां आज कंही भी और किसी भी क्षेत्र में कम नही वे आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं,आज ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऐतिहासिक विजय गाथा में भी बेटियों ने अपनी सहभागिता से देश का मस्तक ऊंचा किया है समय समय पर ऐसे आयोजनों से उनका मनोबल और अधिक मजबूत होगा बेटियां आज देश का अभिमान है।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किये गए इस सराहनीय पहल की उपस्थितजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment