जानकारी के मुताबिक सीटेट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय समेत स्कूलों में अध्यापन की पात्रता होगी।
बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर आग बबूला हुए कांग्रेसी, अर्मयादित भाषा का आरोप लगाकर जलाया पुतला
दुर्ग जिले में शुरू नामांकन का दौर, अहिवारा विधानसभा से निर्मल कोसरे पहुंचे कलेक्ट्रेट, विपक्ष को लेकर कही ये बात
RAIPUR. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) इस महीने होने वाली है। यह एग्जाम रविवार यानी 21 जनवरी को होगा। इसके एडमिट कार्ड परीक्षा के दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश समेत 20 अलग-अलग भाषाओं में होगी।
छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत के देशभर के 135 शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा। कक्षा पहली से पांचवीं और छठवीं से आठवीं में अध्यापन की पात्रता के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। क्लास 1 से 5 के लिए पेपर-1 और क्लास 6 से 8 के लिए पेपर-2 होगा। परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। प्रवेश पत्र को लेकर जानकारी वेबसाइट ctet.nic.in. पर जारी होगी। जानकारी के मुताबिक सीटेट क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय समेत स्कूलों में अध्यापन की पात्रता होगी। गौरतलब है कि सीटेट अगस्त, 2023 के तहत पेपर वन की परीक्षा के लिए 1501474 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1213704 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 298758 क्वालिफाई हुए थे। इसी तरह पेपर-2 के लिए 1402022 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1166178 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 101057 क्वालिफाई हुए हैं।
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
सीटीईटी एग्जाम 21 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट पेपर-I के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट पेपर-II के लिए दोपहर 2:00 बजे से 04 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है. परीक्षा, सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम फीस, एग्जाम सिटीज और सीटीईटी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal









