मुज़्ज़म्मिल खान, ब्यूरो राजनांदगाव
राजनांदगाव: जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम गैंदाटोला में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के विशेष सहयोग से रक्तदाता जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा ग्राम में विशाल रैली निकालकर आम लोगो को रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया गया बच्चों के द्वारा रक्तदान का तख्ती रखकर रक्तदान महादान और देश भक्ति के नारे लगाए गए।
युवा रक्तदाता जागरूकता अभियान समिति के यूनुस अजनबी ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है लोग जागरूक होकर इस महाअभियान से जुड़कर जरूरतमंद लोगों की मदद करें और गांव गांव में रक्तदाता जागरूकता अभियान रैली चलाकर रक्तदान कराने अपील करे इस आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य व्ही. के.मंडलोई, व्याख्याता बी.जे.देवांगन, एस के भावरे, श्रीमती यू.मेश्राम, के .एल.साहू, डी .डी.कंवर, एस के कंवर,श्रीमती ए.भालाधरे,सुश्री प्रेरणा साय ,श्री ए.के.खरे, टी आर यदु, हलधर चंद्रवंशी, शुभम भट्ट एवं युवा रक्तदाता जागरूकता अभियान समिति के सदस्य उपस्थिति रहे ।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209309
Total views : 8249461