दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने इंदिरा मार्केट स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज में छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

पुलिस के अनुसार, 28 जून की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्तमान में इस परिसर में आइसक्रीम पार्लर संचालित किए जाने की जानकारी भी मिली है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस का कहना है कि ये सामग्री जांच के दायरे में है।

मामले में पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों द्वारा अवैध आर्थिक लाभ के लिए लॉज की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने के संकेत मिले हैं। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment