बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की नहाते समय फिसलकर गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तखतपुर निवासी जनकराम साहू (62 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हत्या के मामले में सजा काट रहा था।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जनकराम जेल परिसर में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पत्थर से टकराकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जेल प्रशासन भी हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। जेल अधीक्षक के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि बंदी जिस स्थान पर गिरा, वहां काई के कारण फिसलन थी या दुर्घटना की कोई अन्य वजह थी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227180
Total views : 8272191