भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक और अधिकारियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत सम्मानित किया
भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक और और अधिकारियों को उल्लेखनीय और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता हैं। यह पुरस्कार “नेहरू एवार्ड” के नाम से जाना जाता है। वर्ष 2022-23 में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए 567 इस्पात बिरादरी के सदस्य 19 जनवरी, 2024 को नेहरु सांस्कृतिक सदन, सेक्टर -1 में दोपहर 3.00 बजे से आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किये जायेंगे ।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता रहेंगे। साथ ही संयंत्र के कार्यपालक निदेशकगण विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इस सम्मान समारोह का आयोजन संयंत्र के कार्मिक विभाग द्वारा किया जाता है।
इस पुरस्कार के तहत 32 अधिशासियो को जवाहर एवार्ड से, 65 कार्मिकों को नेहरु एवार्ड से और 60 समूह में 470 अधिशासियो और कार्मिकों के समूह को सम्मानित किया जायेगा। सम्मान स्वरूप नगद राशि, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र के सदस्यों के लिए यह सम्मान सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित सम्मान हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209314
Total views : 8249466