दीपक मित्तल
बालोद, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपरान्ह संयुक्त जिला कार्यालय में पहुँचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। निवर्तमान कलेक्टर शर्मा ने नवपदस्थ कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल को कलेक्टर बालोद के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रवाल के संयुक्त जिला कार्यालय पहुँचने पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम बालोद शीतल बंसल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय एसडीएम गुण्डरदेही मनोज मरकाम, जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद भारद्वाज, जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चंद्रवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ थे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209354
Total views : 8249511