बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923
भोपालपटनम भोपालपटनम तहसील में दिनांक 15/.1/.2024 को भोपालपटनम विकासखंड के किसान संघ के द्वारा एकदिवसीय रैली, प्रदर्शन किया गया। इस हेतु भोपालपटनम तहसील के समस्त किसान संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के किसान सुबह से ही स्वर्गीय श्री राजेंद्र पामभोई मिनी क्रिकेट स्टेडियम में एकत्रित होकर रैली के रूप में अपनी प्रमुख 17 सूत्रीय, मांगों का नारा लगाते हुए मुख्य मार्ग से रेस्ट हाउस चौक से रैली, प्रदर्शन के माध्यम से शांति,एवम नियम, निर्देशों का पालन करते, तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल का नाम का ज्ञापन अनुविभागी अधिकारी भोपालपटनम को 17 सूत्री मांगों की ज्ञापन को सौपा गया। पुनः सभा स्थल पहुंच कर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें किसान संघ के पदाधिकारी के द्वारा सभा को संबोधित किया गया। जिसमें किसानों की प्रमुख मांग, किसानों का धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल ₹5000 एवं बोनस ₹500 दिया जाए, आदिवासी किसानों का पूरा धान, बिना टोकन के ही क्राय किया जाए, किसानों के समस्त उत्पादों को जितना विक्रय करना चाहते हैं ,उतना समर्थन मूल्य पर क्रय, किया जाए, धान खरीदी केंद्रों, में तौल, के नाम पर किसानों से पैसा वसूलना बंद किया जाए। धान, विक्रय हेतु नए बार दाने उपलब्ध कराते हुए किसानों से पुराने बारदाने लेना बंद किया जाए। सभी प्रकार के अनाज दलहन ,तिलहन, फसलों को लागत राशि से दुगुना समर्थन मूल्य पर क्रय, हेतु गारंटी कानून बनाए जाए। सुखा, एवं अतिवृष्टि से हुए फसलों का उचित मुआवजा प्रदान करते हुए सभी किसानों का समस्त बैंकों का कर्ज माफ किया जाए। किसानों को नक्सलियों के नाम पर गिरफ्तार कर मारपीट करते हुए प्रताड़ित कर जेल भेजना बंद किया जाए ।अंग्रेजी शराब दुकानों को बंद किया जाए। मवेशियों का मुक्त में उचित इलाज कराने हेतु प्रत्येक तीन पंचायत के सीमा क्षेत्र में एक पशु चिकित्सालय खोला जाए। समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाए।। ग्रामों में उपलब्ध समस्त जल स्रोतों का परीक्षण कर नल जल के माध्यम से फिल्टर युक्त पेयजल उपलब्ध किया जाए। समस्त ग्रामों में सर्व सुविधा युक्त प्राथमिक शालाएं खोली जाए। आदिवासी समुदाय को पृथक धर्म कोड देते हुए, आदिवासियों को 32% आरक्षण दिया जाए। आदिवासी समुदाय के लोग प्रकृति के पुजारी हैं, हिंदू एवं ईसाई धर्म को मानने वालों को आदिवासी ना ,माना जाए। इंद्रावती नदी में ती मेड एवं भद्रकाली तथा गोदावरी नदी में तरलागुड़ा, एवं चेंदूर, रेत, खदानों को टेंडर के माध्यम से ठेकेदार को देना बंद किया जाए। जल जंगल जमीन हमारा है, धनगोल, एवं कुच नूर ,में कोरंडम खदान खोलना, बंद किया जाए।।इस रैली प्रदर्शन में किसान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मरपल्ली, किस्तैया,जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, कामेश्वर राव गौतम पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य मद्देड, सरिता चापा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मिच्छा मुतैया, सावलम संटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पोमभोई, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष बोरे, नगर पंचायत के समस्त पार्षद ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष मडे,अशोक, सभी पंचायतो के सरपंच, पंच ग्रामीण क्षेत्र के हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209326
Total views : 8249478