शहर के बीच कचरा सेंटर को हटाने की मांग को लेकर युवा मोर्चा ने  आयुक्त को सौपा ज्ञापन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग : शहर के बीच कचरा सेंटर को तत्काल हटाने की मांग को लेकर युवा मोर्चा ने  आयुक्त को ज्ञापन सोपा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में आज युवाओं ने दुर्ग नगर निगम के एस.एल.एम सेंटर जहा पूरे शहर का कूड़ा कचरा एकत्र किया जाता है, जो की रविशंकर स्टेडियम परिसर के पास स्थित है उसे हटाने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

नितेश साहू ने बताया कि उक्त जीरो वेस्ट सेंटर शहर के बीचों बीच स्थित है जहां पर कॉलेज स्कूल और हास्टल संचालित है साथ ही स्टेडियम परिसर में दुकानें भी स्थित है इस कचरा सेंटर की बदबू इतनी भयावाह है की लोगो का वहां से गुजरना भी दुर्भर हो गया है, दिन भर में वहां से हजारों लोग गुजरते है.

सुबह के समय अच्छी सेहत के लिए लोग मार्निग वाक के लिए जाते है पर सड़े गले कचरों और बदबू के चलते वहां 2 सेकंड भी रुका नहीं जा सकता है। यह कचरा सेंटर शहर के बीचों बीच प्रमुख जगह जहां पर    स्कूल,कॉलेज, स्टेडियम, पार्क और प्रमुख सड़क होने के वजह से हजारों लोगों का आवागमन है ऐसी जगह पर कचरा एकत्रीकरण होना नगर निगम की बहुत बड़ी गलती और लापरवाही है.

जिससे आमजन बहुत परेशान हैं यह उनके स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ है और आज यह शहर की सबसे बड़ी समस्या है इसलिए उक्त कचरा सेंटर को जल्द से जल्द हटाना जरूरी है।  युवा मोर्चा ने निगम आयुक्त को इस महत्त्वपूर्ण विषय पर ज्ञापन सौंपकर जन हित में शहर के बीच से उक्त कचरा सेंटर को तत्काल हटाने का मांग कि है.

और निगम को 10 दिनों का अल्टिमेटम दिया है, यदि जल्द ही  कचरा सेंटर  नहीं हटा तो युवा मोर्चा के साथी शहर की जनता के साथ सड़क पर होंगे और स्वयं इसे हटाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से नितेश साहू ,राहुल पाटिल,पीयूष मालवीय,चंद्रकांत साहू,गौरव शर्मा,राहुल सोनकर,शुभम कोंबे,गोलू ठाकुर,तुषार  राजपूत, सहित अन्य मौजूद रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *