करुणा सागर सरायपाली
पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मुरमुरी महुआ पेड के पास में दो व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री करने वास्ते रखे है।
सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के साथ सिघोडा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के बताये हुए स्थान ग्राम मुरमुरी महुआ पेड के पास रेड कार्यवाही की गयी। मौके पर दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिनके पास दो बोरी में कुछ सामान दिखा। दोनो संदिग्धो को घेराबंदी कर पकडा गया। दोनो से नाम पता पूछने पर, अपना नाम महावीर सोना पिता चतरू सोना उम्र 51 साल व नारायण महानंद पिता परमानंद महानंद उम्र 45 साल साकिनान बांझापाली थाना सिंघोडा क्षेत्र का निवासी होना बताये।
पास में रखे प्लास्टिक बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे कड़ाई से पूछताछ करने पर बोरी के अंदर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब होना बताये। जिसकी जांच पर, दोनो सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरी हाथ भट्ठी निर्मीत देशी महुआ शराब 100 लीटर (कीमती 20,000 रूपये) बरामद हुआ। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट का पाए जाने से, दोनो आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Author: Deepak Mittal









