बस का इंतजार कर रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  03 आरोपी गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला से तीन दरिंदो ने कार में लिफ्ट देने का बहाना बनाकर बैठाया और उसके साथ गैंगरेप किया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और महिला को दूसरे स्थान पर छोड़कर फरार हो गए.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.

आरोपी

जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी.

उसी दौरान आरोपी वहां आया और उसे साथ चलने बोला, जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई. गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते-करते महिला को ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ अनाचार किया.

घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किया. मामले की पीड़िता ने गुरुवार को शिकायत की. जिसपर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 70(1) और के तहत अपराध दर्ज किया और पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया. वहीं मामले में तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल, अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *