विष्णु देव साय ने नव चयनित खनिज निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में Chhattisgarh Public Service Commission द्वारा चयनित नव नियुक्त खनिज निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नव चयनित अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है। ऐसे में खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं पर ही देश और प्रदेश का भविष्य निर्भर करता है और नई नियुक्तियों से खनिज विभाग का कार्यबल और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त खनिज निरीक्षक अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन करते हुए खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को गति देंगे तथा खनिज प्रशासन से जुड़े कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, हीरा, सोना और लिथियम सहित विभिन्न खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है। खनिज राज्य के राजस्व का प्रमुख स्रोत हैं और सरकार खनिज राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को राजस्व वृद्धि में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खनिज निरीक्षक के रूप में सभी के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए राज्य के संसाधनों के संरक्षण और सुव्यवस्थित उपयोग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उल्लेखनीय है कि Chhattisgarh Public Service Commission ने 15 अक्टूबर 2025 को 33 खनिज निरीक्षकों की चयन सूची जारी की थी। वहीं खनिज साधन विभाग द्वारा 19 फरवरी 2026 को 32 खनिज निरीक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी किए गए, जिनमें से 30 नव चयनित निरीक्षकों को आज मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment