राज्य खेल पुरस्कार 2026: अंतरिम सूची जारी, 23 अगस्त तक दावा-आपत्ति का मौका

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग ने सूची में शामिल खिलाड़ियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।

9 से अधिक मोबाइल कनेक्शन रखने वालों पर DoT की सख्ती, 24 अगस्त से होगी पहचान और रोकथाम

इच्छुक खिलाड़ी 23 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय तक विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा जारी अंतरिम सूची में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी वर्ष 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/08/Award-Function-2026-dawa-appatti.pdf”]

खिलाड़ी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी दावा-आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *