बिलासपुर में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 20 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई झड़प, पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुहैल खान गुट के 17 और दूसरे गुट के 3 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 28 और 29 अगस्त की दरमियानी रात दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पथराव और मारपीट के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

घटना के बाद पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की। इसी कार्रवाई के दौरान हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सुहैल खान गुट से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 17 हो गई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कट्टा, पिस्टल समेत अन्य हथियार बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शाकिर नीयन, मोहम्मद लाईक, रेहान अली उर्फ ईरानी,  सहित कुल 20 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment