महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला

प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया गया है। जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के रूप में संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment