वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों की नई पदस्थापना

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से 60 से अधिक सहायक वन संरक्षकों (ACF) की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम, कवर्धा पदस्थ किया गया है। वहीं विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी, बस्तर वनमंडल भेजा गया है।


इसी तरह अमिता गुप्ता को उप प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय, नया रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार विश्वकर्मा को उप वनमंडलाधिकारी, बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी पदस्थ किया गया है।


वहीं मोना महेश्वरी को संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग भेजा गया है। जसवीर सिंह मरावी को उप वनमंडलाधिकारी, कांकेर, वनमंडल कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment