Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने किया अभिनय से संन्यास लेने का एलान, जानें अचानक क्यों लिया यह फैसला?, फैंस हुए शॉक्ड

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनय से संन्यास लेने का एलान किया है। हाल ही में अभिनेता फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे। इससे पहले, उन्हें ’12वीं फेल’ और ‘सेक्टर 36’ जैसी फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए सराहा गया था। यह उम्मीद की जा रही थी कि विक्रांत इस सफलता का फायदा उठाकर आगे बढ़ेंगे, लेकिन अभिनेता ने अचानक से संन्यास लेने का फैसला किया है। 37 वर्ष की उम्र में वह अभिनय को अलविदा कहने जा रहे हैं।

विक्रांत ने किया संन्यास का ऐलान
विक्रांत ने सोमवार सुबह (2 दिसंबर) को अपने फैंस को चौंकाते हुए यह घोषणा की कि वह 2025 के बाद अभिनय से अलविदा ले लेंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।”

ये होंगी आखिरी दो फिल्में
रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्रांत फिलहाल दो फिल्मों – ‘यार जिगरी’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर काम कर रहे हैं। इन फिल्मों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने लिखा, “2025 में हम एक आखिरी बार मिलेंगे। पिछले 2 फिल्में और कई सालों की यादों के लिए एक बार फिर धन्यवाद।”

फैसले से फैंस हैरान
विक्रांत की इस घोषणा ने उनके फैंस को चौंका दिया है। बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स में अपनी हैरानी व्यक्त की। एक फैन ने लिखा, “आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आपके जैसे अभिनेता बहुत कम हैं। हमें अच्छे सिनेमा की जरूरत है।” एक अन्य ने कहा, “अचानक? सब ठीक है न? यह फैंस के लिए बहुत चौंकाने वाली खबर है। हम आपकी एक्टिंग और फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं।” कई फैंस ने तो विक्रांत से यह निर्णय फिर से सोचने का अनुरोध किया। “भाई, आप तो शिखर पर हैं… आप ऐसा क्यों सोच रहे हो?” एक फैन ने लिखा। कुछ फैंस तो यह भी सोचने लगे कि यह किसी फिल्म या ब्रांड प्रमोशन के लिए पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं है।

द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
गौरतलब है कि विक्रांत की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *