रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाए जाने की अटकलों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने विराम लगा दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय 16 जून 2026 से नियमित रूप से संचालित होंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ भी इसी दिन से किया जाएगा।


भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन मौसम में आए बदलाव और मानसून के आगमन की संभावना को देखते हुए विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित तिथि पर ही विद्यालय खुलेंगे। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हाल के दिनों में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया है।
Loading Viewer...
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील रहेगा तथा 16 जून 2026, मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन प्रारंभ किया जाएगा। आदेश में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रथम दिवस से ही अध्ययन-अध्यापन कार्य निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए।
इस आदेश के बाद अब प्रदेशभर के लाखों विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यालय खुलने को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219504
Total views : 8262214