नम आंखों से श्रद्धाभक्ति के साथ हुई विघ्नहर्ता श्रीगणेश की विदाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव – नगर एवं क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के साथ विराजमान भगवान श्री गणेश जी की हवन पूजन पश्चात विसर्जन यात्रा बड़े धूमधाम के साथ शनिवार से संपन्न हो रही है। “अगले बरस तू जल्दी आना” के आमंत्रण जयघोष सेवा मंडली,हरी कीर्तन, विशेष झांकी और डोल-ताशों की गूंज के बीच विघ्नहर्ता को विदा किया जा रहा है।

घर घर गली-गली,चौक चौराहे, सार्वजनिक स्थानों में भगवान विघ्नहर्ता की स्थापना की गई थी,दस दिनों तक चले पूजा कार्य क्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,दस दिनों तक पूजा के बाद गणपति बाप्पा मोरया अगले बरस तु जल्दी आ की गूंज के साथ आमंत्रण देते हुए,और हर आँख नम थी।


भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना दस दिनों पूर्व गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर की गई थी। दस दिनों तक लगातार पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समाज सेवा के आयोजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया था। भक्तगणों ने रोजाना सुबह-शाम आरती में भाग लिया,मोदक,फल व भंडारा प्रसाद वितरित किया गया और बच्चों, युवाओं, महिलाओं सभी ने पूर्ण उत्साह के साथ भागीदारी की।


विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक रहा।इस पर्व ने समाज में एकता, सहयोग,भक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को और मजबूत किया है। विसर्जन यात्रा में महामाया विकास समिति अध्यक्ष शिव पाण्डेय ने कहा कि गणेश उत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं,बल्कि सामाजिक जागरूकता,सामूहिकता और सकारात्मक ऊर्जा का एक अनुपम उदाहरण है।भगवान श्री गणेश की विदाई के साथ सभी ने भगवान को गले लगाया और अगली बार भव्य रूप में मिलने का वादा किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *