रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम सप्ताह में राज्य के दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल रहे सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे और उनके परिश्रम व बहादुरी के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर अहम सफलता हासिल की है। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में अधिकारियों को सम्मानित किया था। अब वे माओवाद प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी स्तर पर ऑपरेशन में शामिल जवानों से सीधे संवाद करेंगे।
शाह के इस दौरे को सरकार के माओवादी विरोधी अभियान को मजबूती देने और सुरक्षाबलों का मनोबल ऊंचा रखने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









