आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के परिसर में सोमवार को पिघला हुए लोहा गिरने से कम से कम 8 श्रमिकों की मौत हो गई है।
सामने आई जानकारी के अनुसार, स्टील प्लांट के SMS-2 और STC-3 ताप संयंत्र में ताप संयंत्र में भारी मात्रा में पिघला हुआ लोहा लीक हो गया। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विशाखापत्तनम में हुए इस दर्दनाक हादसे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया है। पीएम मोदी ने लिखा- “विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे से व्यथित हूं। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना।
स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200887
Total views : 8238990