अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दो आरोपी पकड़ाये, आरोपियों से 105 लीटर महुआ शराब जब्त…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :   पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही जारी है  । इसी क्रम में आज दिनांक 27/07/2024 के सुबह थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस अवैध शराब पर दो बड़ी कार्यवाही की गई है ।

पुलिस ने ग्राम गेरवानी में शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी सूरज महिष पिता रमय्या महिष उम्र 30 वर्ष निवासी गांधीनगर रायगढ़ को पकड़ा जिसके कब्जे से से 60 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम गेरवानी में एक अन्य कार्यवाही में आरोपी जितेन्द्र चौहान पिता झाडूराम चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी केडार हामु गेरवानी को पकड़ा गा जिसके कब्जे से 45 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है ।

टीआई राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करते हैं जिस पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबीर व स्टाफ लगा रखे थे ।

दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 105 लीटर अवैध महुआ शराब की जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना पूंजीपथरा में  अपराध क्रमांक 178/2024 एवं 179/2024 धारा 34(2), 59 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक बालचंद्र राव , विक्रम कुजूर और नरेंद्र पैंकरा शामिल थे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *