नाबालिग से छेड़छाड़,जान से मारने की धमकी दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पूर्व में भी रही आपराधिक प्रकरणों में संलग्नता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव :  सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम नगपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।यह घटना 5 जून की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अब भी फरार हैं। पीड़िता के अनुसार, वह दुकान से सामान लेकर घर लौटी थी, तभी उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला है और उसकी दादी अपने कमरे में बैठी हुई थीं।

इसी दौरान चार युवक सोनू ठाकुर उर्फ भागवत ठाकुर, प्रताप ठाकुर, हेमंत ठाकुर और पवन ध्रुव — नशे की हालत में जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता और उसकी दादी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ समय बाद पीड़िता के माता-पिता घर लौटे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

मोहल्ले की दो महिलाओं बैसखिया बाई साहू और नीरा बाई साहू ने चारों आरोपियों को भागते हुए देखा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 74, 351(2), 3(5) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भागवत ठाकुर और पवन ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रताप ठाकुर और हेमंत ठाकुर की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि दोनों फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपियों की प्रवृत्ति सदैव आपराधिक

उक्त मामले में शामिल आरोपियों के लिए यह कोई नई बात नही वरन ये उनके लिए पेशा बन गया है। इनकी प्रवृत्ति सदैव आपराधिक रही है पूर्व में भी कई प्रकरणों में इनकी संलनगता रही है गांव में हमेशा रौब और दादागिरी करते रहना,मारपीट इनका आदतन पेशा है इनपे बड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है नही तो आने वाले समय मे और बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता।

ग्रामीणों का धरना और विरोध प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण और पीड़िता के परिजन सरगांव थाना पहुंचे और पूरी रात धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों को संरक्षण दे रही है और कार्रवाई में लापरवाही बरती जा रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी नवनीत पाटिल मौके पर पहुंचे और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, आशुतोष पांडेय, रशीद खान, कृष्णा साहू, शिव घृतलहरे, जयराम साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *