रायगढ़: जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार कई थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें राम किंकर यादव, प्रशांत राव आहेर, मोहन भरद्वाज, अभिनव कांत सिंह, राकेश मिश्रा, कमला पुसाम, नसीरुद्दीन खान, त्रिनाथ त्रिपाठी, अमित तिवारी, कुसुम तैवर्त और दीपिका निर्मलकर के नाम शामिल हैं।
पुलिस विभाग की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया फेरबदल बताया गया है। आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8181041
Total views : 8212714