छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) एवं राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वन विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाना तथा विभिन्न वन वृत्तों एवं परियोजनाओं में प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/Transfer-order-IFS.pdf”]
जारी आदेश में विभिन्न वन मंडलों, वन वृत्तों एवं मुख्यालय स्तर पर कार्यरत अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख किया गया है। साथ ही राज्य वन सेवा (SFS) संवर्ग के अधिकारियों के तबादलों और नवीन पदस्थापनाओं के निर्देश भी दिए गए हैं।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/Transfer-order-SFS.pdf”]
Author: Deepak Mittal









