3 की दर्दनाक मौत : गूगल मैप के सहारे सफर कर रहा था शख्स, अधूरे पूल से गिरी कार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Viral News: यूपी के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. आज के समय में ज़्यादातर लोग गूगल पर निर्भर हो गए हैं. फिर चाहे खाने-पीने की बात हो या कहीं घूमने जाने की. बड़े शहरों में लोग धीरे-धीरे पूरी तरह से डिजिटल मार्केट पर निर्भर होते जा रहे हैं. कई बार इससे फ़ायदा होता है तो कई बार इससे नुकसान भी होता है.

क्या है पूरा मामला 

एक ऐसा ही मामला बरेली जिले से सामने आ रहा है, जहां गलत GPS लोकेशन ने 3 लोगों की जान ले ली. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SachinGuptaUP नाम की आईडी से एक वीडियो शेयर किया और लिखा गया,”बरेली यूपी में गलत GPS लोकेशन ने 3 लोगों की जान ले ली. ये लोकेशन घने कोहरे में कार को एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पर ले गई. कोहरे की वजह से अधूरा पुल नहीं दिखा और कार नीचे नदी में गिर गई.”

 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

इस मामले में GPS लोकेशन ने घने कोहरे में शख्स को गलत लोकेशन दे दिया. जिसके कारण कार में सवार तीन लोग एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल पहुंच गई. कोहरे की वजह से सामने कुछ दिखाई नहीं दिया और वो कार लेकर नीचे नदी में गिर गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस घटना के बाद एक और वीडियो वायरल हुआ और उसपर लिखा गया कि गलत जीपीएस नेविगेशन के कारण एक निर्माणाधीन पुल से तेज रफ्तार कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को पानी से बाहर निकाला. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *