नगर परिषद पोलायकला में ‌ तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन,नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई तिरंगा यात्रा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

देश की आन बान और शान हमारा तिरंगा है इस तिरंगा के लिए कहीं बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है तब जाकर के हमें स्वतंत्रता मिली तिरंगा भारत के हर नागरिक का गौरव है इसी तिरंगे को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चोडा हो जाता है .

आज शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए थे कि हर  नागरिक अपने अपने घरो पर तिरगा लगाए उसी का पालन करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पवन राजकुमार के नेतृत्व में आज पोलायकलां में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरगां यात्रा नगर परिषद पोलायकला से 12 बजे प्रारंभ हुई जो नगर के मैन मार्केट, बस स्टैंड,  रामदेव मंदिर, होते हुए नगर परिषद पहुंची जहां देश के उन शहीदों को याद किया गया.

जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर करके इस देश को स्वतंत्रता दिलाई तिरंगा यात्रा में वंदे मातरम तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे ना रहे के उदघोष से पुरा नगर गूंजायमान हो गया तिरंगा यात्रा में शासकीय व अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राए बडी संख्या में  सम्मिलित हुए.

तिरगां यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया अवसर पर  कैलाश मंडलोई नरेश दिक्षित कमल कपतान चंदरसिंह पटेल नरेन्द्र मडलोई पार्षदगण सहित नगर के गणमान्य नागरिक सभी  विधालय के संस्था प्रधान  परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे .

सभी नागरिकों को अपने घर पर 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने का संकल्प दिलाया गया तिरंगा यात्रा मे सामुहिक राष्ट्रगान के साथ में समापन किया गया। यात्रा के दौरा ट्रैफिक व्यवस्था को चौकी प्रभारी रामेश्वर पटेल ने संभाला आभार नगर परिषद सी एम ओ सीएल कैथल ने माना।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *