CG BREAKING: ब्रेजा कार में गांजा ला रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख की संपत्ति जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल और थाना पुसौर की संयुक्त टीम ने तीन गांजा तस्करों को ब्रेजा कार समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 5 किलो गांजा और लगभग 11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

मुखबिर से मिली थी पुख्ता सूचना

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद ब्रेजा कार (CG 12 BC 0369) में गांजा लाया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी साइबर सेल के मार्गदर्शन में साइबर सेल, थाना पुसौर, जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

मचिदा- पड़ीगांव रोड पर हुई दबिश

संयुक्त टीम ने मचिदा एवं पड़ीगांव रोड पर जब संदिग्ध ब्रेजा कार को रोका, तो उसमें सवार तीन युवकों की तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के नीचे रखे थैले से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए:

गिरफ्तार आरोपी:

  1. चंद्रमणि यादव, उम्र 36 वर्ष, निवासी सोहनपुर, थाना लैलूंगा, रायगढ़

  2. कृष्णा यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी गहनाझरिया, थाना लैलूंगा, रायगढ़

  3. महेन्द्र यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी हल्दीझरिया, थाना बागबहार, जशपुर

बरामद सामान:

  • 5 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1 लाख)

  • ब्रेजा कार CG 12 BC 0369 (अनुमानित मूल्य ₹10 लाख)

  • कुल जब्ती: ₹11 लाख की संपत्ति

दर्ज हुआ NDPS एक्ट के तहत मामला

तस्करों के पास से गांजा की वैधता संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 171/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम:

इस कार्रवाई में पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई मनमोहन बैरागी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य – राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, कृष्ण कुमार गुप्ता, अमित तिर्की, महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान, सुरेश सिदार, पुष्पेंद्र जाटवर, खिरेंद्र जलतारे, मीनकेटन पटेल, अनूप साव, दिनेश गोंड और कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

अभियान को मिली और मजबूती

इस सफल कार्रवाई से गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। जिले में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान को इससे नई ताकत मिली है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *