चलित खाद्य प्रयोगशाला की टीम ने किराना एवं मिठाई दुकानों से लिया सेम्पल..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खैरागढ़ :  कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खैरागढ़ शहर के राजीव चौक-गोल बाजार स्थित विभिन्न किराना एवं मिठाई दुकानों का चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से परीक्षण किया गया। जिसमें गुरु नानक किराना, मूलचंद किराना, बिकानेर स्वीट्स शामिल है।

इस दौरान निहाल डेली निड्स से पनीर व सोनपापड़ी का लीगल नमूना लेकर गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। वही जनता रेस्टोरेंट, मनोहर होटल,ल व गुजराती होटल से तेल का मौके पर परीक्षण किया गया।

साथ ही सम्बंधित प्रतिष्ठानों से बरामद एक्सपायरी खाद्य पदार्थ आटा 5 किलोग्राम 2 नग, 4 नग बिस्किट, 18 नग गुलाब जामुन, ब्राउन राइस 4 किलो, डालडा 5 नग का नष्टीकरण का कार्य किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंगेश्वरी कचलाम, नमूना सहायक श्री भूषण सिंह, लैब टेक्निशियन लक्ष्मीकांत साहू एवं भरत साहू शामिल रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment