झंडा विवाद पर गृहमंत्री का बड़ा ऐलान! विजय शर्मा बोले- धर्म-आस्था पर चोट बर्दाश्त नहीं, धर्मांतरण रोकने नया एक्ट जल्द…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को राजधानी में मीडिया से चर्चा के दौरान एक साथ कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। उन्होंने दुर्ग जिले के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर लगे भगवा ध्वज विवाद पर स्पष्ट रुख अपनाया। साथ ही प्रदेश में धर्मांतरण पर नया सख्त कानून लाने की घोषणा की। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से बिलासपुर में होने वाली वोट चोरी जनसभा पर भी उन्होंने करारा हमला बोला।

✦ झंडा विवाद पर गृहमंत्री का जवाब

दुर्ग के मचांदुर गांव में आर्मी जवान के घर लगे भगवा ध्वज को लेकर उठे विवाद पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा –
“जिसने ध्वज लगाया था उससे विवाद किया गया। आज उनके घर पर ही भगवा झंडा लगाएंगे। हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल टिकरिया वहां झंडा लेकर जा रहे हैं। भारत की धर्म-आस्था पर कोई हस्तक्षेप होगा तो आवाज उठेगी।”

✦ धर्मांतरण पर सख्त कानून की तैयारी

गृहमंत्री ने धर्मांतरण के मामलों को लेकर कहा कि समाज में इससे द्वेष की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया –
“प्रलोभन देकर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके खिलाफ नया एक्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे विधानसभा में लाया जाएगा। इससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होगी।”

✦ वोट चोरी पर कांग्रेस को घेरा

बिलासपुर में कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाली वोट चोरी जनसभा को लेकर भी विजय शर्मा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा –
“जनता अच्छे से जानती है कि वोट चोरी जैसा कोई मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी कभी पोलिंग एजेंट या काउंटिंग एजेंट नहीं रहे, इसलिए उन्हें प्रक्रिया की जानकारी ही नहीं है। अगर कांग्रेस को मतदाता सूची पर आपत्ति है तो बिहार में सुधारों का विरोध क्यों कर रही है?”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *