राम के शांता हुए विराम,श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, एक युग का अंत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मदकूद्वीप के विकासशिल्पी को दी गयी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव,अन्य मंत्री, विधायक हुए शामिल

राजकीय सम्मान के साथ मदकूद्वीप में अंतिम संस्कार

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव- विकासखंड पथरिया स्थित श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू क्षेत्र के विकास के शिल्पी,समाजसेवी एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक  शांताराम जी के निधन पर श्रद्धांजलि देने केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव क्षेत्रीय विधायक धरमलाल सहित अन्य मंत्री एवं जनप्रतिनिधि पहुँचे और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मंत्रियों ने कहा कि 94 वर्षीय शांताराम जी का निधन रायपुर में हुआ निधन के खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक के पद पर रहते हुए उन्होंने सुविधाएँ और प्रतिष्ठा का त्याग कर हिंदू समाज के उत्थान हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने का संकल्प लिया।

संघ में रहते हुए वे जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों पर कार्यरत रहे। वर्ष 1990 से उन्होंने श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप को पुनः स्थापित एवं विकसित करने का मिशन अपनाया।

उनके अथक प्रयासों से यह क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से पुनर्जीवित हुआ तथा श्रद्धालुओं और शोधकर्ताओं का प्रमुख केंद्र बना।

मदकू के साथ ही उन्होंने बैतलपुर की कुष्ठ बस्ती चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाएँ और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर के पुनर्निर्माण में भी योगदान दिया। सेवा और संगठन से ओतप्रोत उनका जीवन अनेक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।


उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार आज प्रातः 08 से 10 बजे तक उनका पार्थिव शरीर रायपुर स्थित जागृति मंडल में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया। तत्पश्चात मध्याह्न 01 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शांताराम जी का निधन न केवल श्री मदकू द्वीप के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियाँ और आदर्श भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

मदकूद्वीप विकास शिल्पी श्री शांताराम शराफ जी की अंतिम यात्रा मदकूद्वीप में जनसैलाब उमड़ पड़ा और उनके अविस्मरणीय योगदानों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलके उनके सिद्धान्तों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए उपस्थित जनसमूह ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शान्ताराम सराफ जी के दिल मे बसा हुआ था और एक अद्भुत सयोंग ही था कि उनके नाम में भी RSS (राम शांता सराफ) के रूप में निवास करता था।

राम के शांता के शांत हो जाने से एक युग का अंत हुआ है श्री हरिहर केदार क्षेत्र समूह मदकूद्वीप आज विकासशिल्पी के देवलोकगमन पश्चात अधूरापन महसूस कर रहा।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम,टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल, खुशवंत गुरु,राजेश अग्रवाल, छ.ग. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, गौरी शंकर अग्रवाल ,रमेश बैस, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय,अखिलेश सोनी,भूपेंद्र सवन्नी, शिवरतन शर्मा, प्रांतीय संघ संचालक टोपलाल,राम रूप दास त्यागी, प्रहलाद रजक, चंद्रहास चंद्राकर, रूपनारायण सिन्हा,कैलाश ठाकुर, अम्बिकालिका साहू ,पोषण यादव,पंकज वर्मा, रणजीत सिंह हुरा, परमानंद साहू,श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के जीवन लाल कौशिक, भगवती प्रसाद मिश्र,मनीष अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला,प्रदीप चतुर्वेदी, नरेंद्र शर्मा,हेमसिह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शांताराम जी का पुरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। मुंगेली पुलिस बल के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *