रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। अभनपुर के सिंगारभाठा निवासी बृजमोहन साहू ने सचदेवा इंटरनेशनल स्कूल धुसेरा द्वारा छात्रों को आरटीई के तहत स्कूल यूनिफार्म के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल रही है।
इसकी शिकायत उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने स्कूल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली।
स्कूल प्रबंधन ने इसके बाद शिकायतकर्ता श्री साहू को तुरंत बुलाकर बच्चे के स्कूल ड्रेस के लिए 4740 रूपए की राशि दी। इससे वे संतुष्टी जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
Author: Deepak Mittal









